मानेसर। मानेसर क्षेत्र के नखडौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा एक से 19 साल के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां दीं गईं ताकि उन्हें कृमि संक्रमण से रोका जा सके। स्वास्थ्य केंद्र के अनुसार, करीब साढ़े चार हजार से अधिक बच्चों को दवा दी गई। इसके अलावा बच्चों और अभिभावकों को साफ-सफाई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की भी सलाह दी। इस मौके पर मानेसर पीएचसी के डॉक्टर तरुण चोपड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद