फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मिड डे मील के चावल में मिले कीड़े, दही में दुर्गंध, सैंपल भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय से खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए नमूने, प्रशिक्षण के बिना काम कर रहा एमएस टिफिन कंपनी का स्टाफ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-64 स्थित हेरिटेज एक्सपेरिमेंटल लर्निंग स्कूल की मिड-डे मील किचन का निरीक्षण किया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. रमेश चौहान ने टीम सहित किया। यह कार्रवाई एक अभिभावक की शिकायत के बाद की गई। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पाया कि स्कूल ने मिड-डे मील की आपूर्ति के लिए एम/एस टिफिन कंपनी को अनुबंधित किया है। टीम ने मौके से चावल, आटा और दही वेज रायते के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए हैं। निरीक्षण के दौरान टीम को चावल में कीड़े और दूसरी चीजों में से दुर्गंध की शिकायत मिली है। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि किचन स्टाफ ने फोस्टेक (फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन) प्रशिक्षण नहीं लिया है, जो कि खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए अनिवार्य है। यदि इस दौरान कोई लापरवाही पाई जाती है तो स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसआई) की ओर से चलाई जा रही ईट राइट स्कूल पहल का उद्देश्य छात्रों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। इस मामले ने स्कूलों में नियमित ऑडिट और प्रशिक्षण की अहमियत को फिर से उजागर किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और स्कूल प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि भोजन आपूर्तिकर्ता सभी खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करें।
विज्ञापन



अभिभावक की शिकायत पर कार्रवाई की गई है, साथ ही टीम ने किचन से नमूने लिए हैं। जांच के बाद कोई खामी पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। – डॉ रमेश चौहान, फूड सेफ्टी ऑफिसर, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें