फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार और आधुनिक तकनीकों से स्वास्थ्य सेवाएं होगी बेहतर: मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
-गुरुग्राम में अखिल भारतीय शल्यचिकित्सक संघ का भव्य सम्मेलन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को अखिल भारतीय शल्य-चिकित्सक संघ के 12वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल सभी वर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन न केवल सर्जरी के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने का मंच है, बल्कि हरियाणा की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने में भी मार्गदर्शक सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टरों को अक्सर धरती का भगवान कहा जाता है और यह उपाधि उनके अथक प्रयासों और समर्पण को देखते हुए पूरी तरह सही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय चिकित्सा परंपरा धन्वंतरि, चरक और सुश्रुत जैसी विभूतियों की देन है और आज के आधुनिक सर्जन उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चिकित्सा विज्ञान तेजी से प्रगति कर रहा है और रोबोटिक सर्जरी, लैप्रोस्कोपिक तकनीक, 3-डी प्रिंटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकों ने सर्जरी के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार इन अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इन चिकित्सा सुविधाओं का लाभ सिर्फ शहरी नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले हर नागरिक को भी मिल सके। हरियाणा स्वास्थ्य संकेतकों के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में गिरावट आई है, और हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में तेज़ी से काम हो रहा है। आयुष्मान भारत और चरक योजना जैसी खास योजनाओं से लाखों नागरिकों को लाभ मिला है।
विज्ञापन

सम्मेलन में रचा गया इतिहास-
दो दिवसीय चिकित्सा सम्मेलन में देशभर से सैकड़ों प्रसिद्ध सर्जनों, विशेषज्ञों और चिकित्सा छात्रों ने भाग लिया। सम्मेलन की खास बात रही 48 घंटे की रिकॉर्ड ब्रेकिंग लाइव सर्जरी श्रृंखला, जिसने चिकित्सा क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया। सम्मेलन में इनवेसिव सर्जरी, रोबोटिक सर्जरी, ऑर्गन ट्रांसप्लांट और एआई आधारित सर्जिकल प्रक्रियाओं पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। सर्जनों और मेडिकल छात्रों को आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों से परिचित होने का भी यह एक सुनहरा अवसर रहा। इस अवसर पर विधायक मुकेश शर्मा, बिमला चौधरी, जिलाध्यक्ष अजीत यादव, पूर्व विधायक सीता राम, डॉ. पवन कुमार, डॉ. सुभाष खत्री, सचिव डॉ. विनय सिंह, डॉ. नरेश शर्मा, डॉ. उमेद वर्मा, डॉ. आर.के चौधरी, डॉ. सुरेश वशिष्ठ, डॉ. विक्रम यादव, डॉ. रविन्द्र यादव, डॉ. नरेश यादव, पुष्पेंद्र मलिक, सहित कई प्रमुख चिकित्सक उपस्थित रहें।


मेडिकल व इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले अनुसूचित जाति एवं ओबीसी के सभी विद्यार्थियों को पूर्ण छात्रवृत्ति दी जाएगी: मुख्यमंत्री



गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025 - 26 से देश के किसी भी सरकारी कॉलेज में मेडिकल व इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले अनुसूचित जाति एवं ओबीसी के सभी विद्यार्थियों को पूर्ण छात्रवृत्ति दी जाएगी, इसके लिए एक पोर्टल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

इस अवसर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल, सांसद उपेंद्र कुशवाह तथा कल्पना सैनी भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री ने लोगों को वैसाखी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज ही के दिन महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती भी है। मुख्यमंत्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने समाज को जगाने का काम किया था, जब भारत गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ थी। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन बाल विवाह को रोकने, विधवा विवाह का समर्थन करने, महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने, छुआछूत को खत्म करने और समाज को सशक्त बनाने में लगा दिया। नायब सिंह सैनी ने कहा कि गरीब के लिए बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना बहुत मुश्किल है। इसलिए पिछड़े वर्गों के 3 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चों की देश में पढ़ाई के लिए 15 लाख रुपये तक तथा विदेश में पढ़ाई के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर दिया जाता है। इस मौके पर विधायक मुकेश शर्मा, बिमला चौधरी, उषा मौर्य, दिलबाग सिंह सैनी समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें