गुरुग्राम। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम द्वारा सूरज इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-75 में पॉक्सो एक्ट विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। संचालन मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निशा ने किया। इस दौरान बच्चों को बाल सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और यौन अपराधों से संरक्षण संबंधी जानकारी दी गई। निशा ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के शोषण और अनुचित व्यवहार के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर पैनल अधिवक्ता सुषमा यादव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो