गुुरुग्राम। खेड़की माजरा गांव में महिलाओं को साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनबाड़ी सेविकाओं, ग्रामीण लड़कियाें और महिलाओं को साइबर अपराध और डिजिटल फ्राॅड की जानकारी दी गई। कुसुम शर्मा मोना ने साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन फ्रॉड के तरीकों और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की। पुलिस विभाग द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रमों के लिए अधिकृत कुसुम शर्मा ने बताया कि जब डिजिटल तकनीक हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है, वहीं साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों, विशेषकर महिलाओं और बेटियों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। संवाद