फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आयुष्मान कार्ड से निशुल्क लग रहे एंटी रेबीज इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी से 9 अगस्त तक 24,217 लोगों ने लगवाया टीका
विज्ञापन

नंबर गेम -843 लोगों का पिछले नौ दिन में लगाए गए टीके

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में कुत्ते या अन्य जानवरों के काटने के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों को एंटी रेबीज इंजेक्शन निशुल्क लगाया जा रहा है। वहीं, जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उन्हें 100 रुपये शुल्क जमा कराने के बाद यह सुविधा दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से 9 अगस्त 2026 तक जिले में कुल 24,217 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

एंटी रेबीज वैक्सीनेशन के आंकड़े
अवधि वैक्सीनेशन की संख्या
जनवरी 2026
3,543
फरवरी 2026
3,569
मार्च 2026
3,460
अप्रैल 2026
3,336
मई 2026
3,358
जून 2026
3,209
जुलाई 2026
2,899
1 से 9 अगस्त 2026
843

आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2026 में 3543 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। फरवरी में यह संख्या 3569 रही, जबकि मार्च में 3460 लोगों को टीका लगाया गया। अप्रैल में 3336, मई में 3358 और जून में 3209 लोगों ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। जुलाई में 2899 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। वहीं, अगस्त के शुरुआती नौ दिन यानी 1 से 9 अगस्त तक 843 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वैक्सीनेशन में आयुष्मान कार्ड धारकों के साथ ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिनके पास कार्ड नहीं है और वे निर्धारित 100 रुपये शुल्क देकर सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवा रहे हैं। इससे लोगों को समय पर उपचार की सुविधा मिल रही है और रेबीज से बचाव में मदद मिल रही है।
विज्ञापन



रोजाना करीब 30 से 40 लोग डॉग बाइट के मामले लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें आयुष्मान कार्ड धारकों को एंटी रेबीज इंजेक्शन निशुल्क लगाया जा रहा है, जबकि बिना आयुष्मान कार्ड वाले मरीज 100 रुपये शुल्क देकर वैक्सीन लगवा रहे हैं। -डॉ. नीना, पीएमओ, सेक्टर 10 नागरिक गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें