नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना और करियर काउंसलिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन करियर काउंसलिंग एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। काउंसलर शिवानी शर्मा ने विद्यार्थियों को एविएशन, हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन उद्योग में करियर के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कौशल विकास, रोजगार, प्लेसमेंट और सफल करियर के लिए जरूरी योग्यताओं के बारे में बताया। साथ ही विद्यार्थियों को उद्योग की मांग के अनुरूप कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीतू ने किया। समन्वय डॉ. गरिमा यादव और डॉ. दिलीप ने किया। प्राचार्य प्रो. अनीता मिश्रा ने विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। ब्यूरो