- अभ्यास के बाद खिलाड़ियों ने अंकुरित मूंग दाल, चना व अन्य साबुत अनाज खाया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में जारी पोषण माह अभियान के तहत उपायुक्त निशांत कुमार यादव के मार्गदर्शन में पोषक युक्त आहार लेने के प्रति जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जा रही है। खेल विभाग की दौलताबाद स्थित आवासीय अकादमी व खेल नर्सरी में खिलाड़ियों और ताऊ देवीलाल स्टेडियम सेक्टर-38 में खिलाड़ियों को पोषक युक्त आहार के महत्व की जानकारी दी गई। अंकुरित मूंग दाल, चने सहित अन्य साबूत अनाज भी वितरित किया गया।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी संधु बाला ने बताया कि शारीरिक व मानसिक विकास के लिए संतुलित आहार अवश्य लेना चाहिए। घर की रसोई में आसानी से उपलब्ध खाद्यान्नों से शरीर में पोषक तत्वों की कमी दूर की जा सकती है। अंकुरित मूंग दाल, चना व अन्य साबुत अनाज प्रोटीन व अन्य पोषक तत्वों के अच्छे स्त्रोत है। संधु बाला ने दौलताबाद आवासीय अकादमी व नर्सरी में प्रशिक्षु खिलाड़ियों को अंकुरित दालों व साबुत अनाज की महता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशिक्षु खिलाड़ी स्वयं भी स्प्राउट लेकर पहुंचे थे और नियमित अभ्यास के उपरांत पोषण युक्त आहार ग्रहण भी किया। इस मौके पर प्रशिक्षु खिलाड़ियों को पोषण माह की शपथ भी दिलाई गई।