फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: किसानों को शिविर में दी जा रही बागवानी योजना की जानकारी

विज्ञापन
गुरुग्राम जिला में फरूखनगर खण्ड के गांव बिरहेड़ा में किसानों को विभागीय योजनाओं व अन्य कल्याणका
विज्ञापन
किसानों को शिविर लगाकर दी बागवानी योजना की जानकारी
विज्ञापन

- गांव पुखरपुर, अलीपुर और बिरहेड़ा में लगाए गए जागरूकता शिविर
गुरुग्राम। किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए जिले में गांव-गांव जाकर शिविर लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को पटौदी खंड के पुखरपुर, सोहना खंड के गांव अलीपुर और फर्रुखनगर खंड के गांव बिरहेड़ा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक धत्तरवाल ने बताया कि किसानों को बागवानी विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही भावांतर भरपाई योजना, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा, मेरा पानी-मेरी विरासत, उद्यान फसल बीमा योजना के बारे में भी बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नए बगीचे लगाने, हाइब्रिड सब्जी उत्पादन, सूक्ष्म सिंचाई योजना, संरक्षित कृषि, कोल्ड स्टोर व पैक हाऊस लगाने की प्रक्रिया भी किसानों को शिविर में बताई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम जिले में अब तक 47 गांव में जागरूकता शिविर के माध्यम से 958 किसानों को जागरूक किया जा चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें