फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वॉकर के सहारे पुलिस हिरासत से कैदी फरार

Tue, 13 Jun 2023 06:29 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपी को छह जून को बीके अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था
विज्ञापन

आरोपी लिफ्ट के सहारे नीचे आया और ऑटो में बैठकर फरार हो गया

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल से मंगलवार सुबह हत्या का आरोपी पुलिस की हिरासत से फरार हो गया। हैरत की बात ये है कि आरोपी चलने तक में असमर्थ है। आरोपी के कूल्हे की हड्डी गल जाने के कारण उसे छह जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोपी की सुरक्षा में पांच पुलिसकर्मी लगाए गए थे, जिसमें एक एएसआई और चार सिपाही थे।
घटना सुबह करीब साढे़ छह बजे की है। आरोपी ने पेट दर्द का बहाना बनाया और चहलकदमी करने लगा। धीरे-धीरे आरोपी वाॅकर के सहारे सरकता हुआ लिफ्ट तक पहुंचा और फरार हो गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू की। क्राइम ब्रांच व थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान तिगांव गांव निवासी नवीस उर्फ नाहर (31) के रूप में हुई है। मई 2021 में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव के ही एक ऑटो मिस्त्री को मात्र दो हजार रुपये के लिए मार डाला था। घटना के कुछ समय बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, तभी से वह नीमका जेल में बंद
था। मृतक ऑटो मिस्त्री के बेटे भूषण ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह टीकाराम काॅलोनी, तिगांव में परिवार के साथ रह रहा है। पिता संजय बल्लभगढ़ में ऑटो रिपेयरिंग का काम करते थे। 22 मई 2021 की शाम करीब छह बजे वह पिता संजय के साथ घर पर ही था। इसी दौरान बाइक से तिगांव गांव निवासी नवीस उर्फ नाहर अपने दोस्तों के साथ आया और पिता से दो हजार रुपये मांगे। मना करने पर नवीस ने पिस्टल निकालकर संजय पर तीन गोलियां चला दीं। इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई।
इसके अलावा आरोपी पर पांच मामले सेक्टर-31 थाने में भी अलग-अलग धाराओं में दर्ज हैं। बंदी को बीके अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने कैदी वार्ड में रखा गया था। छह जून से उसका इलाज चल रहा था। नवीस के कूल्हे की हड्डी पूरी तरह से गल चुकी थी। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करवाने की सलाह दे रखी थी। अभी उसका ऑपरेशन नहीं हुआ था। मंगलवार सुबह करीब साढे़ छह बजे आरोपी ने पेट दर्द का बहाना बनाया और वॉकर से सहारे घूमने लगा। कैदी वार्ड के ठीक पास में ही लिफ्ट लगी हुई है। आरोपी यहां से लिफ्ट के सहारे नीचे आया और ऑटो में बैठकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही एसीपी क्राइम अमन यादव, एसीपी एनआईटी महेश कुमार, एनआईटी तीन चौकी प्रभारी एसआई सोमपाल व क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं। आरोपी जिस ऑटो में बैठकर फरार हुआ, वह आखिरी बार सेक्टर 11 में एक सीसीटीवी में देखा गया है।
विज्ञापन



सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई : एसीपी
एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि क्राइम ब्रांच की पांच टीमें व थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हैं। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की लापरवाही साफ देखने को मिली है। सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें