गुरुग्राम। जिले में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता शामिल थी। उच्चतर शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और आयुष विभागों के सहयोग से विद्यार्थियों, स्टाफ व आमजन ने उत्साह से भाग लिया। फर्रुखनगर में सेवा सेतु कैंप लगा, जहां 255 लोगों ने पंजीकरण कराया। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 18 महिलाओं ने मौके पर पंजीकरण कराया। राजकीय महाविद्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाए गए और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत हुए। राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 में सरकारी योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। आयुष विभाग ने कासन, सरहोल और पलड़ा में स्वास्थ्य व पोषण संबंधी जानकारी दी। नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम में पांच सांस्कृतिक दलों ने नुक्कड़ नाटकों से जनसेवा का संदेश दिया। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. स्वदेश सिंह ने युवाओं से सेवा भाव अपनाने की अपील की। ब्यूरो