फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: औद्योगिक संगठनों ने मिलकर समस्याएं हल करने का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ी हुई बिजली दरों के खिलाफ एक जुट हुए औद्योगिक संगठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा के औद्योगिक संगठन प्रतिनिधियों ने औद्योगिक इकाइयों से जुड़े मुद्दों को मिलकर सुलझाने का फैसला किया है। कंफेडरेशन ऑफ हरियाणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने उद्योग विहार के क्वाइन पार्क स्थित चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज में शनिवार को एक बैठक आयोजित कर यह फैसला लिया। इस बैठक में गुरुग्राम, बहादुरगढ़, रेवाड़ी, बावल, सोहना, रोजकामेव, रोहतक, करनाल, फरीदाबाद, खरखौदा, राई और कुंडली आदि के 24 औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में सभी ने मिलकर बढ़ी हुई बिजली की दरों और फिक्सड चार्ज को अनुचित बताया। प्रतिनिधियों ने 12 सदस्यीय एडहॉक कमेटी बनाई है, जो बढ़ी हुई बिजली की दरों के संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर इसे वापस लेने की मांग करेगी। बढ़ी हुई बिजली की दरों से उद्योगों को बहुत नुकसान होगा। पहले ही सीएनजी आधारित जेनरेटर लगाने के फैसले के बाद उद्योगों को 15-20 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन

संगठन प्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करने और सुनवाई नहीं होने पर एचईआरसी (हरियाणा बिजली नियामक कमीशन) में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। प्रतिनिधियों ने भारतीय कंफेडरेशन की तर्ज पर हरियाणा स्तर पर औद्योगिक संगठनों को एकजुट होकर काम करने और एक संगठन बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गुड़गांव इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष जेएन मंगला, महासचिव सुमित राव, चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज उद्योग विहार के अध्यक्ष अशोक कोहली, संस्थापक राज सिंगला, गुड़गांव उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण यादव, उद्योग विहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिमेष सक्सेना, कादीपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन दीपक मैनी, एनसीआर चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष एचपी यादव, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन सेक्टर-37 के निवर्तमान अध्यक्ष केके गांधी आदि गुरुग्राम के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

पूनम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें