फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमए मुर्तजा को मिला भारतीय खेल पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ी एमए मुर्तजा को भारतीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुर्तजा को यह पुरस्कार खेल के प्रति उनके समर्पण व प्रतिभा को देखते हुए दिया गया है। मुर्तजा ने अर्जुन अवार्डी व हॉकी के पूर्व खिलाड़ी अशोक कुमार के हाथों शुक्रवार को भारतीय खेल पुरस्कार प्राप्त किया। बता दें कि अशोक कुमार हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले हॉकी के पूर्व खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के पुत्र हैं। एक मिनट में 101 बार नी स्ट्राइक (घुटने से ठोकर मारने) के लिए एमए मुर्तजा का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। मुर्तजा केंद्र सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट से काफी प्रभावित हैं और इसी वजह से नौकरी के साथ ही वह लोगों को शाम से समय मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण भी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें