फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिला व उपमंडल स्तर पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। आगामी 15 अगस्त को गुरुग्राम में स्वतंत्रता दिवस समारोह जिला और उपमंडल स्तर पर आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व पूरी गरिमा के साथ मनाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए एडीसी की अध्यक्षता में एक समिति गठित होगी। ये कार्यक्रम देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करने वाले होने चाहिए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम 10 अगस्त तक मांगे गए हैं। इन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासन स्थानीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले आम नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों और पंचायतों को भी सम्मानित करेगा। इनके चयन के लिए भी एडीसी की अध्यक्षता में एक समिति बनेगी। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के परिजनों और लोकतंत्र सेनानियों को भी सम्मान दिया जाएगा। विद्यार्थियों और आगंतुकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। इसके लिए समारोह में पौधे भी वितरित किए जाएंगे। बैठक में एडीसी सोनू भट्ट, डीसीपी करण गोयल, एसडीएम हितेंद्र कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें