फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शहर में बढ़ता अतिक्रमण बना परेशानी का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
फुटपाथ और सड़क किनारे कब्जों से हो रही जाम की समस्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। शहर में अब भी कई इलाकों में अतिक्रमण की समस्या देखने को मिल रही है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अमर उजाला की टीम ने बुधवार को इस बारे में पड़ताल किया।

दोपहर 12 बजे, सेक्टर-14 रोड
सेक्टर-14 रोड पर 12 बजे जब टीम पहुंची तो वहां पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण ग्रीन बेल्ट पर ही वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। आगे बढ़ने पर फुटपाथों पर अवैध रूप से दुकानें लगी दिखाई दी।
विज्ञापन

दोपहर 12:30, गुड़गांव गांव
ऐसी ही समस्या गुड़गाव गांव में देखने को मिली, जहां कई दुकानदार सड़क के किनारे सामन फैलाकर बैठे थे। इससे मुख्य सड़कों से आने-जाने वाले वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।



दोपहर 2 बजे, बस स्टैंड
बस स्टैंड पर जब दोपहर दो बजे टीम पहुंची तो वहां रेहड़ी-पटरी सड़कों के बीचों-बीच लगी दिखाई दी। रेहड़ी-पटरी वालों के कारण लोग सड़क के बीचों-बीच समान खरीदने पर मजबूर हैं। इसकी वजह से इस रोड पर सादा जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

तीन बजे, सदर बाजार और अग्रसेन चौक
सदर बाजार और अग्रसेन चौक का भी यही हाल रहा। यहां पर ई-रिक्शा सड़क के किनारे अवैध पार्किंग कर ग्राहकों के इंतजार करते हैं। इससे सड़क का एक हिस्सा पार्किंग में तब्दील हो जाता है।

जल्द ही बाजार में दोबारा से अवैध कब्जों को लेकर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण में पहले काफी सुधार आया है। -आरएस बाठ, डीटीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें