फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: क्लिनिकल साइकोलॉजी और एमबीए में छात्रों की रूचि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों का रुझान प्रोफेशनल और रोजगार आधारित पाठ्यक्रमों की ओर से लगातार बढ़ रहा है। दाखिले के लिए मिले आवेदनों में मास्टर इन क्लिनिकल साइकोलॉजी सबसे आगे रहा है। इस कोर्स के लिए 401 आवेदन प्राप्त हुए हैं , जो सभी पाठ्यक्रमों में सबसे अधिक है। इसके बाद एमबीए के लिए 209 आवेदन, आरसीआई अप्रूव्ड प्रोफेशनल डिप्लोमा इन क्लिनिकल साइकोलॉजी के लिए 143 आवेदन और एलएलबी के लिए 154 आवेदन मिले हैं। वहीं, एमएससी साइकोलॉजी के लिए 105, एमसीए के लिए 98, एमबीए बिजनेस एनालिटिक्स के लिए 94 और प़ॉलिटिकल साइंस एंड इंटरनेशनल रिलेशंस के लिए 86 आवेदन आए हैं। अन्य पाठ्यक्रमों की बात की जाए तो एमकॉम के लिए 76, एलएलएम के लिए 65 ,एमफार्मा के लिए 64, एमएससी केमिस्ट्री के लिए 51, एमएससी जूलॉजी के लिए 46, एग्जीक्यूटिव एमबीए के लिए 41, एमए एप्लाइड इकोनॉमिक्स के लिए 42 और एमए इंग्लिश के लिए 31 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आकड़ों से साफ है कि इस बार विद्यार्थियों की पहली पसंद ऐसे कोर्स रहे हैं जिनमें रोजगार और करियर के बेहतर अवसर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें