फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय में बढ़ाए गए दो काउंटर, सुबह रही अव्यवस्था दोपहर तक सुचारू हुआ कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए वाहन चालकों को हो रही परेशानी को देखते हुए एजेंसी ने शांति नगर कार्यालय में दो काउंटर बढ़ा दिए हैं। यहां बुकिंग कराने के लिए एजेंसी ने नियम बदल दिए हैं। इस नियम के अनुसार अब लोगों को अपनी बारी आने के लिए लाइन में लगकर घंटों इंतजार नहीं करना होगा बल्कि कार्यालय में टोकन देकर लोगों को समय दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार से शुरू किए गए नए नियम के कारण सुबह के वक्त थोड़ी अव्यवस्था रही, लेकिन दोपहर होने पर यहां मौजूद अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया। लोगों को टोकन देकर इंतजार करने को कहा गया। नंबर आते ही हाई सिक्योरिटी प्लेट की फीस जमा कराकर बुकिंग की गई।
नंबर प्लेट बनाने वाली एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी अखिलेश पाठक ने बताया कि शांति नगर कार्यालय में दो काउंटर बढ़ाने से लोगों के इंतजार का समय कम हो जाएगा। अब यहां कुल चार काउंटर पर फीस जमा हो पाएगी। वहीं, नंबर प्लेट लगाने के लिए भी काउंटर एक से बढ़ाकर दो कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लाइन की बजाय टोकन देने की सोमवार से लागू की गई नई व्यवस्था ट्रायल के तौर पर है। यदि इससे लोगों की भीड़ पर नियंत्रण मिल जाता है और लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है तो इसे नियमित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें