फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ाए अस्थायी डिब्बे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। जुलाई माह में यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेलवे ने लंबी दूरी की कई ट्रेनों में अस्थायी डिब्बों की बढ़ोतरी की है। इनमें गुड़गांव रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली दस एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल हैं। इससे लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इनमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर, चेयर कार, थर्ड एसी इकोनॉमी और साधारण डिब्बे शामिल हैं।
बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन नंबर 22471-72 में बीकानेर से 01 जुलाई से 31 जुलाई तक और दिल्ली सराय से 03 जुलाई से 02 अगस्त तक सेकंड एसी का एक डिब्बा व थर्ड एसी के दो डिब्बे बढ़ाए हैं। दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर ट्रेन नंबर 20473-74 में दिल्ली सराय रोहिल्ला से 01 जुलाई से 31 जुलाई तक और उदयपुर से 02 जुलाई से 01 अगस्त तक सेकंड एसी का एक डिब्बा व थर्ड एसी के दो डिब्बे बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी ट्रेन नंबर 12065-66 में 01 जुलाई से 30 जुलाई तक एक द्वितीय कुर्सीयान डिब्बा बढ़ाया गया है। जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर ट्रेन नंबर 19701-02 में जयपुर से 01 जुलाई से 31 जुलाई तक और दिल्ली कैंट से 03 जुलाई से 02 अगस्त तक एक द्वितीय शयनयान डिब्बा बढ़ाया गया है। जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर ट्रेन नंबर 12985-86 में 01 जुलाई से 31 जुलाई तक वातानुकूलित कुर्सीयान में एक डिब्बा बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें