फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फॉरच्युनर में टक्कर मारी, फिर डॉक्टर से झगड़ा कर चेन और मोबाइल छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना रोड पर वाटिका बिजनेस पार्क की घटना, चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोहना रोड पर फॉरच्यूनर से ईको गाड़ी टकरा गई। इसके बाद रोडरेज में चार युवकों ने डॉक्टर व उसके साथी के साथ मारपीट की है। आरोप है कि युवक डॉक्टर के गले से सोने की चेन व मोबाइल छीनकर भाग गए। मारपीट की सूचना पर सेक्टर-50 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
रेवाड़ी निवासी डॉ. मनीष तनेजा अपने दोस्त भरत कालरा के साथ किसी काम से गुरुग्राम आए थे। जब वह सोहना रोड से जा रहे थे तो वाटिका बिजनेस पार्क के पास उनकी फॉरच्यूनर में ईको गाड़ी टकराई। इसके बाद उसमें चार युवक नीचे उतरे और डॉक्टर मनीष तनेजा व भरत कालरा से झगड़ा करने लगे। युवकों ने आरोपियों ने मारपीट करते हुए उनका मोबाइल, सोने की चेन छीनकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-50 थाने से निरीक्षक सत्यवान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी युवकों को गिरफ्तार करके मामले में पूछताछ व आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें