फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: देश के पहले ट्रैफिक इंजीनियरिंग और संगठनात्मक विकास केंद्र का उद्धाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के पहले ट्रैफिक इंजीनियरिंग और संगठनात्मक विकास केंद्र का उद्धाटन
विज्ञापन

-ट्रैफिक टावर्स में हुंडई के प्रबंध निदेशक और पुलिस महानिदेशक ने किया शुभारंभ


गुरुग्राम। देश के पहले ट्रैफिक इंजीनियरिंग और संगठनात्मक विकास केंद्र का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। केंद्र में ट्रैफिक इंजीनियरिंग सेंटर (टीईसी) और ऑर्गनाइजेशन डेवलपमेंट सेंटर (ओडीसी) नाम से दो अलग-अलग विभाग होंगे। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर और हुंडई मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक उन्सू किम ने ट्रैफिक टावर्स (डीसीपी ट्रैफिक गुरुग्राम कार्यालय, गुरुग्राम) में इस केंद्र का शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने की। इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रैफिक एजुकेशन (आईआरटीई) ने टीईसी और ओडीसी की स्थापना गुरुग्राम पुलिस के लिए की है। हुंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन (एचएमआईएफ) ने सीएसआर फंड के माध्यम से इसमें सहयोग दिया है।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि यह सेंटर गुरुग्राम में यातायात प्रबंधन बेहतर करने में कारगर होंगे। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि आईआरटीई सड़क सुरक्षा के लिए सड़क इंजीनियरिंग और ट्रैफिक इंजीनियरिंग एक अग्रणी संस्था है। इन केंद्रों के सहयोग से गुरुग्राम में सड़क इंजीनियरिंग, ट्रैफिक इंजीनियरिंग व ट्रैफिक मैनेजमेंट में सकारात्मक परिणाम आएंगे।
विज्ञापन



केंद्र में ये सिखाया जाएगा
सड़क सुरक्षा ऑडिट, यात्रा जोखिम प्रबंधन और राजमार्ग मूल्यांकन कार्यक्रमों के माध्यम से यातायात इंजीनियरिंग और परिवहन योजना पर शोध हो सकेगा।
यहां सड़कों पर लगे संकेतकों को दुरुस्त करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पुलिस को चालान का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
इस केंद्र से प्रशिक्षण हासिल करने के बाद पुलिस अधिकारी वाहन चालकों के व्यवहार का विश्लेषण कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें