नूंह। गांव बलैई के इस्लामिक मदरसे में लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर सरपंच इरफान खान, पंचायत समिति सदस्य जुनैद खान समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि लाइब्रेरी गांव में शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की किताबें आसानी से उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी पढ़ाई और ज्ञान में वृद्धि होगी। पंचायत समिति सदस्य जुनैद खान ने कहा कि शिक्षा समाज की तरक्की की नींव है और ऐसी पहल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जरूरी है। वहीं सरपंच ने ग्रामीणों से लाइब्रेरी का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। संवाद