फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हत्या मामले में बदमाशों ने एक गवाह को किया घायल, दूसरे के घर से बाहर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियार लहराने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

एक साल पहले शादी समारोह में रुपयों के लेनदेन के विवाद में हुई थी युवक की हत्या

मामले में मृतक का भाई व एक अन्य है मुख्य गवाह




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-9 थाना क्षेत्र के रवि नगर में स्कूटी सवार बदमाशों द्वारा हत्या के मामले में दो गवाहों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इनमें से एक बदमाश को आरोपी अपने साथ जबरन स्कूटी पर उठाकर ले गए और उस पर ईंट, पत्थरों से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, दूसरे गवाह के घर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाई गई। बदमाशों ने घर के बाहर व पास ही खाली ग्राउंड में फायरिंग की। इसमें घर के बाहर हथियार लहराने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मई 2022 में सेक्टर-9 कम्युनिटी सेंटर में एक शादी समारोह के दौरान कुछ युवकों द्वारा सुमित सोलंकी व उसके भाई पर रुपयों के लेनदेन में हमला कर दिया गया था। इस वारदात में दोनों को बुरी तरह से पीटा गया था। घटना के बाद जब दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने सुमित सोलंकी को मृत घोषित कर दिया था, जबकि उसके भाई को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। मामले में पुलिस ने आठ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वारदात के बाद 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी जो सभी जमानत पर बाहर हैं, जबकि एक अन्य आरोपी विशू को करीब आठ महीने तक फरार रहने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में फिलहाल पुलिस जांच कर रही है जिसके बाद गवाहों में दहशत फैलाने के लिए सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है कि एक स्कूटी पर तीन युवक आते हैं। इसमें सबसे पीछे बैठे युवक के हाथ में हथियार है जो खुलेआम लहराता हुआ आ रहा है। सुबह करीब साढ़े छह बजे यह एक घर के बाहर रुकते हैं और हथियार दिखाते हुए चले जाते हैं। बताया जा रहा है कि इन बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई हैं जिसमें एक फायर घर के बाहर तो दूसरा पास ही एक ग्राउंड में किया गया है। हालांकि अभी तक फायर किए जाने की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। इस पर लोगों ने जब सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पूरा घटनाक्रम सामने आया। इसमें मृतक के भाई ने दो बदमाशों को पहचान लिया जो हत्या की वारदात में शामिल थे और फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं।
विज्ञापन


मृतक के भाई व गवाह रोहित सोलंकी का कहना है कि आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए घर के बाहर व पास ही खाली ग्राउंड में फायरिंग की है। सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि आरोपी युवक हत्या की वारदात में शामिल थे और फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं। फायरिंग की वारदात के बाद से दोनों गवाहों के परिजनों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


वहीं, घायल चंदन का कहना है कि सुबह जब वह काम पर जाने के लिए निकला तो इन्हीं तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और हत्या मामले में कोर्ट में गवाही न देने के लिए कहा। मना करने पर तीनों ने उसे अपनी स्कूटी पर जबरन बैठा लिया और कुछ दूर ले जाकर उसकी ईंट- पत्थरों से पिटाई की और घायल कर दिया। वारदात के बाद उसे हत्या मामले में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। घायल को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी है। चंदन का कहना है कि उसे पहले भी दो बार धमकी दी गई है, लेकिन वह हर बार इसे मजाक मान लेते थे, लेकिन वारदात के बाद उन्हें जान का खतरा महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें