फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ठंड में टीन-शेड के नीचे करना पड़ता है बसों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
स स्टैंड परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए वेटिंग एरिया नहीं होने से परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए वेटिंग एरिया नहीं बना हुआ है। ऐसे में यात्रियों को टीन-शेड के नीचे ही बैठकर बसों के लिए इंतजार करना पड़ता है। अब ठंड में सुबह और शाम में यात्रियों के लिए स्थिति और भी मुश्किल हो जाती है। 2015 में बस स्टैंड की बिल्डिंग को जर्जर घोषित कर दिया गया था। इसके कुछ समय बाद से ही उस भवन के चारों तरफ तार फेंसिंग कर दी गई थी और यात्रियों को वहां पर नहीं जाने दिया जाता था। इसके बाद वहां पर यात्रियों के लिए अलग से टीन-शेड का निर्माण कर वहां पर कुछ बेंच लगा दिए गए थे।
बस स्टैंड से सुबह चार बजे से बसों का संचालन शुरू होकर रात करीब 10 बजे तक बसों का संचालन होता है। इसके बाद भी कुछ रूटों पर बसें जाती हैं। रात और सुबह के दौरान आने वाले यात्रियों को ठंड में टीन-शेड के नीचे ही बसों को इंतजार करना पड़ता है। अभी ठंड ज्यादा नहीं है लेकिन थोड़े दिनों में काफी ठंड बढ़ेगी तो यात्रियों को परेशानी बढ़गी।
विज्ञापन

बैठने के लिए नहीं है जगह
यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। ठंड में बसों का इंतजार करने में थोड़ी परेशानी बढ़ जाती है।-प्रीति, यात्री
टीन-शेड के नीचे पर्याप्त यात्रियों के लिए ज्यादा बेंच नहीं है। कई बार खड़ा ही रहना पड़ता है। इसके साथ ही बस टिकट के लिए अलग से काउंटर भी नहीं है।- ममता ,यात्री
विज्ञापन

-
बस परिसर के नवीनीकरण के लिए मुख्यालय में बजट संबंधी पत्र भेजा हुआ है। बजट जारी होने के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए काम किया जाएगा।- भरत भूषण गोगिया, महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें