फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 15 दिनों में ब्लैक फिल्म लगे 312 वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बीते 15 दिनों में यातायात पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगे 312 वाहनों के चालान काटे हैं। पुलिस ने उक्त वाहनों के चालकों पर 31.20 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीमें कार्रवाई कर रही हैं। यातायात पुलिस ने बताया एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 312 वाहनों के चालान काटे गए हैं। सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात मुख्यालय/हाईवे) सत्यपाल यादव ने बताया कि कुछ चालक अपने वाहनों में ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल करके किसी भी अपराध को आसानी से अंजाम दे सकते हैं। ब्लैक फिल्म न लगाने की हिदायत दी जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें