फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: न्यू गुरुग्राम की दो मास्टर सड़कों के सुधार से लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली बॉर्डर से लगी सेक्टर-110ए/111 और 106/109 की सड़कों का होगा सुधार
विज्ञापन

नंबर गेम - 19.42 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण न्यू गुरुग्राम की दो सड़कों को चमकाने जा रहा है। दोनों सड़कें दिल्ली बॉर्डर से लगी हुई हैं। इसमें सेक्टर डिवाइडिंग रोड 110ए/111 और सेक्टर 106/109 डिवाडिंग रोड और सर्विस रोड शामिल हैं। दोनों पर करीब 19.42 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
जीएमडीए न्यू गुरुग्राम की सड़कों को बेहतर करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत मास्टर सड़कों के साथ सर्विस रोड और ग्रीन बेल्ट को विकसित करने की योजना है। जीएमडीए अवैध कब्जों को हटाकर सभी सड़कों के ग्रीन बेल्ट को हराभरा करना चाहता है। इससे जहां क्षेत्र में हरियाली होगी, वहीं अतिक्रमण की समस्या से भी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, सेक्टर-110ए/111 और 106/109 सड़क की मौजूदा स्थिति काफी खराब हो चुकी है, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान यहां जलभराव की समस्या भी गंभीर हो जाती है। सर्विस रोड के निर्माण से स्थानीय यातायात को मुख्य सड़क से अलग किया जा सकेगा, जिससे जाम की समस्या कम होगी।
विज्ञापन

इन सड़कों पर होना है काम
सेक्टर डिवाइडिंग रोड 110ए/111 की मास्टर रोड और सर्विस रोड की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। इसके साथ सड़क से संबंधित अन्य आवश्यक कार्य भी किए जाएंगे। कार्य की अनुमानित लागत करीब 9.69 करोड़ रुपये है। मरम्मत के तहत सड़क की स्थिति सुधारने के साथ इससे जुड़े अन्य जरूरी कार्य किए जाएंगे। यह सड़क न्यू गुरुग्राम के लिए काफी अहम है।
सेक्टर-106/109 को विभाजित करने वाली सर्विस रोड का निर्माण कराया जाएगा। सड़क निर्माण के साथ इससे जुड़े अन्य आवश्यक कार्य भी किए जाएंगे। योजना की अनुमानित लागत करीब 9.73 करोड़ रुपये है। सड़क का सेंट्रल वर्ज भी बेहतर किया जाएगा। सड़क बनने से दोनों सेक्टरों के बीच आवागमन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

-
न्यू गुरुग्राम की सड़कों को बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत सेक्टर-110ए/111 और सेक्टर-106/109 डिवाइडिंग रोड के सड़क मरम्मत संबंधी कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए निविदा जारी कर दी गई है। जीएमडीए लोगों को बेहतर सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रहा है।
- जगदीश कुमार, एसई जीएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें