फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेबर कोड लागू होने से श्रमिक हितों को नया आयाम : निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में श्रमिकों के लिए लेबर कोड लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में ईएसआईसी के निदेशक सुनील यादव ने बताया कि श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा चारों नई श्रम संहिताओं वेतन संहिता, औद्योगिक संबंध संहिता, सामाजिक सुरक्षा संहिता और व्यवसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य शर्त संहिता का लागू होना श्रमिक कल्याण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। इन संहिताओं से जिले के हजारों श्रमिकों को बेहतर सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण और मजबूत अधिकार मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 लागू होने से हरियाणा के लाखों श्रमिक ईएसआईसी कवर में आ जाएंगे। अब गिग व प्लेटफॉर्म कामगार भी सामाजिक सुरक्षा लाभों के पात्र बनेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें