फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। न्यू पालम विहार के सर्विस रोड के किनारे कई स्थानों से मिट्टी कटाव और पोल गिरने का सामने आया था, उसको अब ठीक करवा दिया गया है। हाल ही में दो दिन हुई तेज बारिश में एक पोल गिर गया। इस पोल पर अभी लाइटें नहीं लगा गई, जिसकी वजह से कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। पोल गिरने की सूचना निवासियों ने दी थी। उसके बाद अमर उजाला ने शुक्रवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने पोल कर फिर से लगा दिया गया है।