फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खुले मैदान में बढ़ता नशे का काला कारोबार, शिकायत पत्र सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। सेक्टर-55 के सिटिजन्स फोरम ने खुले मैदान में बढ़ रही अवैध नशीली दवाओं के सेवन और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सेक्टर-56 के थाना प्रभारी को एक शिकायत पत्र सौंपा है। यह खुला मैदान पार्थ और सिद्धिविनायक सोसाइटी के ठीक सामने स्थित है, जिसका उपयोग स्थानीय बच्चे और निवासी क्रिकेट और कबड्डी जैसे खेल खेलने के लिए करते हैं। निवासियों का आरोप है कि अब यह मैदान नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है। मैदान में चारों ओर इस्तेमाल की गई सीरिंज और शराब की टूटी हुई बोतलें बिखरी पड़ी रहती हैं, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सीधा खतरा मंडरा रहा है। वहीं, निवासियों को कहना है कि अगर समय रहते इसको रोका नहीं गया तो ये और भी भयानक रूप ले लेगा। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए सिटिजन्स फोरम के सदस्यों नम्रता किलपडी, एसपी कम्बोज, पूजा घई, अजय सिन्हा, डीपी मक्कड़ और नितिन अग्रवाल ने पुलिस प्रशासन को शिकायत देकर सख्त कदम उठाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें