सोहना रोड स्थित उप्पल साउथेंड में अवैध रुप से बनाए गए आरडब्ल्यूए कार्यालय को सील करते हुए डीटीपी
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। अवैध निर्माण और अवैध रूप से संचालित कार्यालयों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में डीटीपी आरएस बाठ ने सोमवार को सोहना रोड स्थित उप्पल साउथेंड के आरडब्ल्यूए कार्यालय को सील कर दिया। उक्त कार्यालय बिना विभागीय स्वीकृति के अवैध रूप से संचालित था।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया और मामले को न्यायालय में लंबित होने की बात भी की, जिस पर डीटीपी ने साफ तौर पर सभी दस्तावेज विभागीय कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। वहीं, सोमवार को ही डीटीपी ने सेक्टर-49 स्थित आर्केडिया बाजार में अवैध रूप से चल रही पार्किंग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को एक सप्ताह के अंदर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। डीटीपी के मुताबिक एक सप्ताह के बाद वह दोबारा मौके का निरीक्षण करेंगे। पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त न करने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।