फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी क्षेत्रों में अवैध टाइल्स की फैक्ट्री होगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पहली बार वर्चुअल ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें से रिहायशी क्षेत्रों में अवैध रूप से चलाई जा रहीं टाइल्स की फैक्ट्री और वाहनों की बॉडी बनाने की वर्कशॉप बंद की जाएंगी। बस स्टैंड के निकट महावीर चौक को भी वनवे किया जाएगा। इस चौक के पास अंडरपास तथा अंडर ग्राउंड पार्किंग बनाई जा रही है। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। इसलिए कुछ समय तक के लिए यह फैसला लिया है। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अपर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में ग्रीवेंस कमेटी की बैैठक में कई और फैसले लिए गए। दौलताबाद रोड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि कई वर्षों से 400 एमएसएमई इकाइयां संचालित हो रही हैं। 2016 तक इस क्षेत्र के नक्शे भी पास किए जाते रहे, उसके बाद नगर निगम ने इनके नक्शे पास करने बंद कर दिए। वहां पर जरूरी सुविधाएं भी नहीं दी जा रहीं हैं।
विज्ञापन

इस औद्योगिक क्षेत्र में कई हजार लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। 2012 के प्लान में इस क्षेत्र को रेजिडेंशियल जोन घोषित करके सेक्टर-103 और 104 बनाए गए थे । यहां की 266 औद्योगिक इकाइयां प्रॉपर्टी टैक्स भी भर रहीं हैं। सेक्टर-37 की इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन ने पानी, सीवर, स्ट्रीट लाइट, सीएंडडी वेस्ट की समस्याएं रखी।
एसीएस ने इन मुद्दों पर अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की और कहा कि नगर निगम और जीएमडीए के अधिकारी सोमवार को संयुक्त रूप से एसोसिएशन के प्रतिनिधि को साथ लेकर क्षेत्र का दौरा करेंगे। उनकी समस्याओं का समय सीमा में समाधान करेंगे।
विज्ञापन

निगम के मुख्य अभियंता टी एल शर्मा ने बताया कि 2017-18 में नगर निगम ने इस क्षेत्र को हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना विकास निगम से टेकओवर किया था। वर्तमान में इस क्षेत्र की सीवर की सफाई के लिए टेंडर हुआ है। जिसे दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा। पेयजल के लिए 101 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है। एसीएस रस्तोगी ने इस कार्य को हरियाणा दिवस से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। यहां पर बनीं झुग्गियों और क्रेन खड़ी रहने के मामले का निपटारा नगर निगम तथा गुरग्रिाम पुलिस को करने के निर्देश दिए हैं।
जी का जंजाल बन रहीं टाइल्स फैक्ट्री
पालम विहार एक्सटेंशन में सीमेंट की टाइल्स बनाने की फैक्ट्री लोगों के लिए जी का जंजाल बन रहीं है । यह फैक्ट्री आयुध डिपो के 900 मीटर एरिया में हैं। 4-5 महीने से यह फैक्ट्री बंद है। इस पर शिकायतकर्ता ने कहा कि वह चलाई जा रही है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियोे को निर्देश दिए कि फैक्ट्री चलती पाई जाए तो सख्त कार्रवाई करें।
वर्कशॉप को सील करने के निर्देश
गांव बजघेड़ा के पास बने सेक्टर-112,113 की गुरुग्राम गेटवे सोसाइटी ने शिकायत की है कि ग्रीन बेल्ट की जमीन पर वाहनों की बॉडी बनाई जा रहीं हैं। इस मामले में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त, एसडीएम तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों को सोमवार को ज्वाइंट विजिट करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। लोगों का कहना है कि इसके कारण सड़क टूटी हुई है। ध्वनि और वायु प्रदूषण भी होता है। नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि वहां पर बनी अवैध दुकानों को हटाने के लिए नोटिस दिया जा चुका है। निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह विकास कार्य पूर्ण होने तक के काम का शेड्यूल बनाकर शिकायतकर्ता या अन्य लोगों के साथ साझा करें। साथ ही महीने के पहले सप्ताह में प्रगति रिपोर्ट उपायुक्त को भेजें।
सराय अलावर्दी में पेयजल आपूर्ति होगी दुरुस्त
इस साल 31 दिसंबर तक गांव सराय अलावर्दी की सड़क, सीवर और पेयजल आपूर्ति दिसंबर तक दुरुस्त करने के आदेश किए हैं। निगम के अधिकारियों ने बताया कि गांव में एक एमएलडी क्षमता का एसटीपी बनाया जा रहा है जो 30 सितंबर तक चालू हो जाएगा। इस गांव में साढे़ 64 लाख रुपये की लागत से सीवर लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। पेयजल आपूर्ति की लाइन बिछाने का काम 67.12 लाख रुपये से करवाया जाएगा जो जल्द ही शुरू होगा। लगभग 90 .48 लाख रुपये से सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें