नाहारिका चित्तौड़ा के पहाड़ के गिरने के बाद प्रशासन हरकत में आया, निरीक्षण करने पहुंची एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। किसी भी प्रकार के अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पूरी तरह पालना की जाएगी। उक्त बातें फिरोजपुर झिरका की एसडीएम डॉ चिनार चहल ने कहीं। एक सप्ताह पूर्व ग्राम पंचायत नाहारिका चित्तौड़ा के पहाड़ के गिरने के बाद निरीक्षण करने के लिए मौके पर गई थीं। जानकारों की माने तो लगातार राजस्थान की ओर से हो रहे अवैध खनन के चलते खोखला हो गया था, जिसके चलते गत बृहस्पतिवार को पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा दरक गया। खनन विभाग और वन विभाग ने फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस को शिकायत देकर पांच लोगों के खिलाफ नामजद और 3-4 अन्य के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को फिरोजपुर झिरका उपमंडल अधिकारी नागरिक डॉ चिनार चहल ने खनन विभाग, वन विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ लेकर उक्त गिरे हुए पहाड़ का निरीक्षण किया। एसडीएम फिरोजपुर झिरका ने बताया कि किसी भी प्रकार के अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सारे मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
फोटो: ग्राम पंचायत नाहरिका चित्तौड़ का गिरे हुए पहाड़ का निरीक्षण करने के दौरान एसडीएम डॉ चिनार चहल।