संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जमीनी विवाद में सगे भाई ने अपने ही परिवार पर नशे की हालत में घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के लोगों को चोट आई है। पुलिस ने दोनों की शिकायत ले ली है। शिव कॉलोनी निवासी अजय ने बताया कि वह अपने परिवार व मां के साथ काफी सालों से कॉलोनी में रह रहे हैं। 30 अप्रैल को उनके पास छोटे भाई सोनू का फोन आया कि जमीनी विवाद को सुलझा दो। जिसके बाद सोनू और साथ में दो भतीजे उनके घर पहुंचे और नुकीले हथियारों से अजय और उसके पूरे परिवार पर हमला कर दिया। वहीं, चावला कॉलोनी के इंचार्ज कमल ने बताया कि अजय व उसके परिवार द्वारा छोटे भाई सोनू पर भी जानलेवा हमला किया गया है। इसके कारण दोनों पक्षों के लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का उपचार चल रहा है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत आ गई है। घायलों के बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।