फर्रुखनगर। डीटीपी के नोडल अधिकारी आरएस बाट की टीम ने मंगलवार को नगरपालिका चेयरमैन बीरबल सैनी की मार्किट के अवैध निर्माण को ढहाया। इस दौरान बाट ने कहा कि करीब एक सप्ताह से चल रही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में उन्होंने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता से कार्य किया है। अतिक्रमण ढहाने की कार्रवाई करीब एक सप्ताह से चल रही है। इसी दौरान काफी लोगों ने अपने अतिक्रमण को खुद भी हटाया है। कस्बे के फाजिलपुर मोड़ से बस अड्डे तक 66 फुट चौड़ी सड़क से अवैध निर्माण की कार्यवाही निर्बाध रूप से चल रही है। डीटीपी की टीम ने करीब एक सप्ताह में कई दुकानें, बहुमंजिला इमारतें और मकानाें के कुछ हिस्से को ध्वस्त करने का कार्य किया है। संवाद