फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हम परेशान कर रहे थे तो पीछा क्यों किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपित की वीडियो के बाद बाइक राइडर युवती सिया भी आई सामने
विज्ञापन

वीडियो में साफ है कौन किसे कर रहा था परेशान
नंबर गेम - 03 मिनट 17 सेकंड की वीडियो पोस्ट की

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले में युवती ने अपनी बात रखी है। युवती ने कहा कि हादसे के बाद से घटना से जुड़े वीडियो लगातार सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर चल रहे हैं। पीड़िता ने वीडियो में लगाए जा रहे कुछ आरोपों पर सवाल उठाते हुए अपना पक्ष रखा।

युवती का कहना है कि कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि बाइक को बार-बार तेज और धीमा किया जा रहा था। ऐसा कर दूसरे वाहन चालकों को परेशान किया जा रहा था। युवती ने कहा कि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कौन किसे परेशान कर रहा था। उसने यह भी सवाल उठाया कि अगर उन्हें लग रहा था कि बाइक की रफ्तार कभी तेज तो कभी धीमी की जा रही है, तो वे पूरे रास्ते उसका पीछा क्यों कर रहे थे।
विज्ञापन


युवती ने दावा किया कि सामने से आई गाड़ी ने लेन बदलते हुए उसकी बाइक को टक्कर मारी, जिसके बाद वह सड़क पर गिरकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। उसके मुताबिक घटना के दो वीडियो सामने आए हैं, जिनमें हादसे का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। युवती ने कहा कि अगर टक्कर के बाद कुछ सेकंड का अंतर भी होता तो उसे गंभीर चोट लग सकती थी। उसने सवाल उठाया कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके पर क्यों नहीं रुका और यह देखने की कोशिश क्यों नहीं की कि घायल व्यक्ति की हालत कैसी है।
विज्ञापन


युवती ने सड़क पर महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। उसने कहा कि दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराने के लिए वाहन चालकों को जिम्मेदारी से गाड़ी चलानी चाहिए। उसने सोशल मीडिया पर समर्थन देने वाले लोगों का धन्यवाद भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें