फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर 28 को यात्रा निकलती है तो हम ट्रैक्टर यात्रा निकालेंगे : टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
जगह और समय भी हम खुद तय करेंगे, यात्रा से पहले पंचायत की जाएगी
विज्ञापन

यूनुस अलवी
पुन्हाना। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल द्वारा 28 अगस्त को मेवात दर्शन यात्रा निकालने की घोषणा पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राकेश टिकैत ने कहा कि अगर वो यात्रा निकालते हैं तो हम भी मेवात में ट्रैक्टर यात्रा निकालेंगे। जगह और समय भी हम खुद तय करेंगे। यात्रा से पहले पंचायत होगी।
विज्ञापन

टिकैत ने यह घोषणा शनिवार को अलवर जिले के मेव बड़ौदा में आयोजित किसान भाईचारा महापंचायत में की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार को इस मंच के माध्यम से बता देना चाहता हूं कि अगर 28 अगस्त को वो यात्रा निकलेंगे तो फिर हमारी भी 5 लाख ट्रैक्टरों के साथ उसी जगह से यात्रा निकलेगी। दिल्लीवाले किसान और 5 लाख ट्रैक्टर सब मेवात में ही मौजूद हैं। राकेश टिकैत ने कहा कि देश में दो किस्म का हिंदू है एक नोरंगिया हिंदू और दूसरा भारतीय हिंदू। उन्होंने कहा कि वह भारतीय हिंदू हैं। जैसे हिंदुओं में नोरंगियां हिंदू हैं वैसे ही बहुत से निरंगिया मुसलमान भी हैं। राकेश ने असुद्दीन ओवैसी का नाम लिए बिना कहा कि नोरंगीयां मुस्लिमों की ये पहचान है कि वो भड़काने का काम करेंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि अपने बच्चों को रोजगार और शिक्षा दिलाओ, ये सरकार झगड़ा करवाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें