फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डिपो धारक गटक रहा था गरीबों का राशन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़न दस्ते के लोग छानबीन करते हुए।
विज्ञापन
डिपो धारक गटक रहा था गरीबों का राशन
विज्ञापन


- मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का पांच राशन डिपो पर छापा,
दो पर स्टॉक से अधिक 9951 किलोग्राम गेहूं व तीन पर 14978 किलोग्राम गेहूं कम

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। राशन डिपो से चोरी के मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शनिवार को अलग-अलग पांच डिपो पर छापेमारी की। इस दौरान दस्ते को दो स्थानों पर अनाज की मात्रा अधिक, जबकि तीन स्थान पर कम मात्रा में अनाज मिला। दस्ते ने डिपो संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
डीएसपी इंद्रजीत सिंह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता गुरुग्राम ने बताया कि सूचना मिली थी की डिपो होल्डर धनंजय पासवान गरीब लोगों को राशन नहीं बांट रहा था ओर इसमें भारी अनियमितता होने का अनुमान था। इस सुचना पर छापेमारी के दौरान डिपो होल्डर धनंजय पासवान मौके पर हाजिर नहीं मिला तथा वहां पर उसके पिताजी लाल बहादुर हाजिर मिले जिसने अपने सामने पांच राशन डिपो की भौतिक जांच पड़ताल करवाई। उपरोक्त पांच राशन डिपो लाल बहादुर के रिश्तेदारों के नाम से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम द्वारा निरीक्षण करने पर उक्त डिपो होल्डर के पास 2 पी.ओ.एस. मशीन मिली, जिनमे जांच में 9951 किलोग्राम गेहूँ अधिक पाया गया। वहीं, 2950 किलोग्राम चीनी व 121 लीटर सरसो का तेल कम पाया गया तथा तीन पी.ओ.एस. मशीन में 14978 किलोग्राम गेहूं व 935 किलोग्राम चीनी व 245 लीटर सरसो का तेल कम पाया गया, जिसकी बाजार के भाव के अनुसार कीमत लगभग 08 लाख रूपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें