फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मरीज का खाना आधे घंटे बाद वहीं मिला तो ड्यूटी इंचार्ज पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बासी व कीड़े वाले भोजन वायरल होने के बाद हुई सख्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में हाल ही में मरीज की टेबल पर बासी और कीड़े लगे भोजन का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि मरीज को मिलने वाला भोजन हमेशा ताजा और स्वच्छ हो। आदेश के अनुसार, यदि किसी मरीज का खाना आधे घंटे तक खाने के बाद भी टेबल पर पड़ा रहता है या बासी भोजन वहां मिलता है, तो उसे तुरंत वहां से हटा दिया जाए।

अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में ड्यूटी इंचार्ज कर्मचारी जिम्मेदार होंगे। उन्हें अपने वार्ड में सुनिश्चित करना होगा कि मरीज के टेबल पर पुराना भोजन न रखा हो। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने आते ही तत्काल सुधार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों की स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वच्छता सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम अस्पताल में भोजन व्यवस्था को बेहतर बनाने और मरीजों की शिकायतों को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। - डाॅ. लोकवीर, सीएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें