फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनने पर पांच लाख युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी मिलेगी : अमित शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
जन आशीर्वाद रैली में केंद्रीय गृहमंत्री बोले- अग्निवीर को हरियाणा और केंद्र सरकार पेंशन वाली नौकरी देगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने पर प्रदेश के पांच लाख युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक प्रत्याशी चुनाव प्रचार में कहता है कि विधायक बना दो तो 50-50 लोगों को नौकरी का कोटा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगाें को गुमराह कर रही है। अग्निवीर को हरियाणा और केंद्र सरकार में पेंशनवाली नौकरी मिलेगी। माताएं अपने बच्चों को सेना में भेजें। केंद्रीय गृहमंत्री ने रविवार को बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर 95 ढोरका में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया।
भाजपा प्रत्याशी राव नरबीर सिंह की ओर से आयोजित जनसभा में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने पहले शीतला माता का आशीर्वाद लिया और शहीद राव तुलाराम को नमन किया। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि हरियाणा वीरों की धरती है। सेना में हर 10वां जवान हरियाणा से है। नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में पहली चुनावी रैली दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी से की थी। जवानों के वन रैंक वन पेंशन को इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन-सोनिया ने नहीं दिया है। नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने पर इसे लागू किया। अब इसका तीसरा वर्जन लागू कर दिया है। जल्द नई पेंशन जवानों को मिलने वाली है। भाजपा की तीसरी बार सरकार आने पर 2100 रुपये हर महिला को खाते में दिए जाएंगे और आयुष्मान के तहत अब पांच नहीं दस लाख रुपये तक का उपचार मिलेगा। 500 रुपये में गैस सिलिंडर और लड़कियों को स्कूटी मिलने समेत अन्य वादे किए। उन्होंने मातृ शक्ति से कहा कि 3 अक्तूबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। शक्ति की आलोचना करने वाली कांग्रेस को महिलाएं मिलकर हराने का काम करें। शाह ने कहा कि आज हथीन से थानेसर और थानेसर से पलवल तक कांग्रेस के मंचों पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं और राहुल गांधी चुप्पी साधे बैठे हैं।
विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि वक्फ बोर्ड कानून जो कानून है, इस वक्फ बोर्ड के कानून से बहुत सारी परेशानी है न? इस कानून को शीतकालीन सत्र में सुधार कर इसे सीधा करने का काम करेंगे। लोकसभा चुनाव में एक पार्टी के प्रत्याशी के जीतने पर लोगों ने अयोध्या का मजाक उड़ाया। उन्होंंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राम मंदिर का मखौल उड़ाती है। रैली में सोहना से भाजपा प्रत्याशी तेजपाल तंवर, पटौदी से बिमला चौधरी और बादशाहपुर से राव नरबीर मौजूद रहे। रैली में अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा झूठ की फैक्ट्री हैं। अमेरिका में जाकर अंग्रेजी में कहते हैं कि आरक्षण समाप्त करेंगे। ये अंग्रेजी बालते हैं और उन्हें लगता है कि लोग समझ नहीं पाएंगे।
36 बिरादरी को बिना खर्ची-पर्ची को मिलेगी नौकरी
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के सरकार में खर्ची-पर्ची से नौकरी मिलती थी। उनकी सरकार में एक ही जाति और एक जिले का विकास होता था। हुड्डा ने अपना और अपने जिले का विकास कराया। बीजेपी सरकार के दस साल में बिना खर्ची-पर्ची के युवाओं को नौकरी मिल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक उम्मीदवार चुनावी जनसभा में कह रहा है कि जीतने पर अपने हर समर्थक को 50 नौकरी दिलाने का कोटा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में आई नहीं और नौकरी बिकने लगी।
कई योजनाओं की घोषणा की
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि राव नरबीर सिंह का साल 2019 में किन्हीं कारणों से टिकट कट गया था। कई लोगों ने कहा कि राव नरबीर सिंह बगावत करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राव नरबीर सिंह ने पूरी निष्ठा के साथ पांच साल तक पार्टी के लिए काम किया। इस बार बादशाहपुर से उम्मीदवार बनाया है। शाह ने कहा कि गुरुग्राम में 700 बिस्तरों का एक बड़ा अस्पताल भाजपा सरकार बनने के बाद बनवाया जाएगा। गुरुग्राम में 100 एकड़ में वर्ल्ड क्लास इंटेक हब विकसित किया जाएगा। साथ ही जीरो लैंडफिल और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था की जाएगी। यहां विश्वकर्मा विश्वविद्यालय की भी स्थापना की जाएगी। अरावली में अंतरराष्ट्रीय स्तर की जंगल सफारी बनाया जाएगा। भाजपा की सरकार बनने पर खरखौंदा की तर्ज पर बादशाहपुर में नया औद्योगिक नगर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


पीएम का सबसे ज्यादा लगाव हरियाणा से
अमित शाह ने कहा कि 2004 से लेकर 2014 तक हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी। उन्होंने कहा कि पीएम का सबसे ज्यादा लगाव हरियाणा से है। उन्होंने कहा कि वह पूरा हिसाब लेकर बादशाहपुर आए हैं। इन दस सालों में यूपीए सरकार ने हरियाणा के विकास के लिए महज 41 हजार करोड़ दिए। वहीं 2014 से लेकर 2024 तक के दस साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को 2 लाख 92 हजार करोड़ रुपये की राशि विकास कार्यों के लिए दी है। पीएम मोदी को हरियाणा प्रदेश से विशेष लगाव है, तभी इस छोटे से प्रदेश को लाखों, करोड़ रुपये दिए गए। 940 करोड़ रुपये अकेले गुरुग्राम को दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें