फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर होगी कमेटी स्तर पर कार्रवाई : आईएमए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। नीट यूजी पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों ने अब हरियाणा कनेक्शन सामने आने का दावा किया है। जानकारी के अनुसार, इस पूरे पेपर लीक नेटवर्क का विस्तार कई राज्यों तक फैला हुआ है और इसमें गुरुग्राम को एक महत्वपूर्ण ट्रांजिट पॉइंट के रूप में चिन्हित किया गया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर किस तरह से प्रश्नपत्र को एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाया गया और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।


इस बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के प्रधान राजेश कटारिया ने कहा है कि यदि इस तरह का कोई गंभीर मामला सामने आता है तो उसकी जांच के लिए एक्जीक्यूटिव कमेटी गठित की जाएगी। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल संगठन के पास इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है, लेकिन यदि भविष्य में कोई पुष्टि होती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, पेपर लीक की आशंका और छात्रों के हितों को देखते हुए 12 मई को नीट परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई है, जो इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की गहन जांच करेगी। इससे परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा पर भी सवाल उठे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें