फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डेंगू का लार्वा मिला तो देना पड़ेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
101 घरों में मिला डेंगू का लार्वा, 55 घरों को थमाया नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में बीते एक महीने से एंटी लार्वा के तहत अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रोजाना 100 से अधिक टीमें घर-घर जाकर लार्वा चेक रही हैं। वहीं, शनिवार को 6,911 घरों में जांच की गई, इस दौरान 101 घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया। साथ ही, निरीक्षण टीम ने 55 घरों में लार्वा पाए जाने पर नोटिस थमाया। वहीं, अस्पतालों में 13 लोगों की डेंगू की जांच के लिए सैंपल लिए गए।
खासतौर से सरकारी विभागों में लगातार चेकिंग अभियान जारी हैं। पिछले हफ्ते बिजली विभाग, डिस्पेंसरी, पोस्ट ऑफिस में लार्वा पाया गया था। निरीक्षण के दौरान इन विभागों में नोटिस दिया गया है। यदि दोबारा से लार्वा पाए जाते हैं तो तीन हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूलर, पानी की टंकी, गमलों का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। दो से तीन दिन तक जमे पानी में लार्वा पाए जाने पर दवाई का छिड़काव किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. विकास स्वामी ने बताया कि विभाग की टीमें घर-घर जाकर निरीक्षण कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें