फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अतिक्रमण हटाने के बाद साफ नहीं किया मलबा, तो जीएमडीए खुद उठवाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए जारी अभियान के दौरान अब तोड़फोड़ के बाद निकलने वाले मलबे को हटाने पर भी जोर दिया जा रहा है। प्राधिकरण ने कार्रवाई की जद में आए लोगों से मौके से मलबा खुद हटाने को कहा है। निर्धारित समय में मलबा नहीं हटाने पर जीएमडीए इसे खुद हटवाएगा।
विज्ञापन

जीएमडीए की 12 प्रवर्तन टीमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में अतिक्रमण हटाने में जुटी हैं। अभियान के दौरान अवैध शेड, रैंप, रेहड़ी-पटरी और अन्य अस्थायी ढांचों को हटाया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि तोड़फोड़ के बाद बचा निर्माण मलबा स्वयं उठाकर निर्धारित स्थान पर पहुंचाएं। इससे सड़कों और फुटपाथ को जल्द खाली कराया जा सकेगा। मलबा नहीं हटाने पर प्राधिकरण की ओर से इसे हटवाने की कार्रवाई की जाएगी। जीएमडीए की ओर से अतिक्रमण हटाए गए स्थानों की निगरानी भी की जा रही है, ताकि दोबारा कब्जा न हो सके। प्राधिकरण के अनुसार करीब 60 किलोमीटर सड़क क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया जा चुका है। डीटीपी आरएस बाठ ने कहा कि दुकानदारोें को खुद मलबा हटवाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें