फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हाइड्रा ने छात्रा को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना-पलवल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को गांव सिलानी के पास हाइड्रा ने स्कूल जा रही छात्रा को कुचल दिया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने चालक को मौके से पकड़ लिया।
विज्ञापन

परिजन छात्रा के शव को लेकर सड़क पर बैठ गए। करीब दो घंटे बाद एसीपी के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव को उठाया। सोमवार की सुबह गांव कालियाका निवासी 17 वर्षीय मोनिका घर से सिलानी के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए जा रही थी। उसी दौरान सड़क किनारे खड़ा हाइड्रा चालक मोबाइल पर बातें करते हुए अपने वाहन को बैक करने लगा। इसी दौरान उसने छात्रा को कुचल दिया। आसपास मौजूद दुकानदार, राहगीर शोर मचाते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। चालक को उन्होंने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों व परिजनों ने छात्रा के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इसके चलते लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर सोहना सदर पुलिस व एसीपी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को काफी समझाया। चालक पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव को उठाया।
विज्ञापन

वर्जन

आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। -जितेंद्र कुमार, एसीपी, सोहना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें