फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टावर ऑफ जस्टिस में अधिवक्ताओं को चैंबर देने की मांग पर की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत से -
विज्ञापन

- अधिवक्ता आज सौंपेंगे जिला उपायुक्त को ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। टावर ऑफ जस्टिस परिसर में अधिवक्ताओं को चैंबर देने की मांग पर बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने भूख हड़ताल की। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते अदालत में भी पूरी तरीके से काम प्रभावित रहा। बृहस्पतिवार जिला अदालत परिसर में ब्लॉक सी की पार्किंग में 200 से ज्यादा अधिवक्ता हड़ताल पर मौजूद रहे। इसके साथ ही अन्य अधिवक्ताओं ने हड़ताल को समर्थन दिया। शुक्रवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रह सकते हैं।

प्रदेश में अधिवक्ताओं की सबसे बड़ी बार गुरुग्राम की है। जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम में 10 हजार से ज्यादा अधिवक्ता रजिस्टर्ड हैं। अधिवक्ताओं के पास चैंबर और सीट की काफी कमी है। ऐसे में अधिवक्ता काफी समय से टावर ऑफ जस्टिस में अधिवक्ताओं के लिए जगह की आरक्षित करने की मांग कर रहे हैं लेकिन टावर ऑफ जस्टिस में सिर्फ जज लाइब्रेरी, पार्किंग और कैंटीन के लिए जगह प्रस्तावित है। अधिवक्ताओं की सीट की कमी को देखते हुए मांग है कि टावर ऑफ जस्टिस परिसर में अधिवक्ताओं के लिए जगह दी जाए। टावर ऑफ जस्टिस परिसर में अधिवक्ताओं की तरफ से शुक्रवार को जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पूरी बार की तरफ से भूख हड़ताल को समर्थन मिला है। शुक्रवार को जिला उपायुक्त को इसको लेकर ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ मिलकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। 10 हजार से ज्यादा अधिवक्ता गुरुग्राम बार में रजिस्टर्ड है। अधिवक्ताओं के पास सीट पर्याप्त नहीं है। उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- निकेश राज यादव, प्रधान, जिला बार एसोसिएशन, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें