फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एचटेट परीक्षा स्थगित, अब 4-5 जुलाई को होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 13 और 14 जून को होने वाली एचटेट परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब परीक्षा का आयोजन 4 और 5 जुलाई को होगा। बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने शुक्रवार को बताया कि प्रशासनिक कारणों के कारण परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा से संबंधित सभी जरूरी जानकारियां और आगामी अपडेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करते रहें, ताकि उन्हें नई परीक्षा तिथि और अन्य निर्देशों की जानकारी मिलती रहे। परीक्षा स्थगित होने के बाद अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। ऐसे में कई अभ्यर्थी इसे अपनी तैयारी मजबूत करने का अच्छा अवसर मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें