फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीसरे दिन भी जारी रही एचएसवीपी की कार्रवाई, अवैध कब्जे हटवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। संपदा अधिकारी नंबर-एक राकेश सैनी के आदेशानुसार सेक्टर-14 में अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। करीब 150 मकान व घरों के आगे से ग्रिल व पांच गार्ड रूम झुग्गी-झोपड़ी हटाई गईं। सेक्टर-14 में कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ परमिंदर और जेई आनंद प्रकाश मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीम के सदस्य संजीव यादव ने बताया कि पहले मुनादी कराकर लोगों को खुद से अवैध कब्जे हटाने के लिए समय दिया था। अब कार्रवाई की जा रही है। बाकी लोग भी समय रहते अपने घर के आगे से अवैध कब्जे हटा लें। एचएसवीपी का यह अभियान 30 अगस्त तक जारी रहेगा। इसके अलावा शहर के सेक्टर-39 में भी अवैध निर्माण को लेकर तोड़फोड़ की गई है। घरों के बाहर से रैंप हटाने के साथ अवैध तरीके से बनाई गई नर्सरी हटाई गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपने अतिक्रमण खुद ही हटा लें। टीम की तरफ से अतिक्रमण हटाने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें