फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ जांच के विरोध में एचएसवीपी स्टाफ आज से हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपीे) एक कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ की गई जांच के विरोध में कर्मचारी संगठन उतर आए हैं। एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन ने इस मुद्दे पर बातचीत के लिए पहुंचे कर्मचारी नेताओं के साथ प्राधिकरण के प्रशासक पर गलत व्यवहार करने का आरोप भी लगाया है।
इसके विरोध में शुक्रवार से प्राधिकरण के कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने बताया कि प्राधिकरण के एक कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ बिना उसका पक्ष जाने जांच बैठा दी गई है। इस मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को जब यूनियन के नेता प्रशासक से मिलने गए तो उन्होंने कर्मचारी नेताओं के साथ बहुत ही खराब व्यवहार किया। बातचीत भी नहीं हो पाई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इसके विरोध में प्राधिकरण का स्टाफ सेक्टर- 14 स्थित कार्यालय परिसर में शुक्रवार से हड़ताल कर रहा है। यूनियन की मांग है कि कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ जांच को वापस लिया जाए। इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप लौट, जनरल सेक्रेटरी अमनदीप रोहिला, कर्मचारी यूनियन के प्रदेश चेयरमैन सुशील ठाकरान, कोषाध्यक्ष मुकेश तंवर, देवेन्द्र धनखड़, खुशहाल, किशोर, सहमाल, शमशेर मेहला, राम निवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें