फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गोगा नवमी मेले में रितिक पहलवान ने जीती पहली कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़ा खुर्मपुर में हुए दंगल में दिया गया 21 हजार रुपये का इनाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर।
गांव खेड़ा खुर्मपुर में गोगा नवमी के मेले में कुश्ती दंगल में दर्जनों पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। दंगल का शुभारंभ समाजसेवी होशियार सैनी ने किया। मेला कमेटी व ग्राम पंचायत की देखरेख में हुई कुश्ती में पहला मुकाबला रितिक पहलवान तिरपडी एवं दीप पहलवान खुडुन के बीच हुआ। इसमें रितिक पहलवान तिरपडी ने 21 हजार रुपये नकद इनाम राशि जीती।
विज्ञापन

दूसरी कुश्ती नवीन पहलवान व कुलदीप पहलवान के बीच हुई जिसमें नवीन पहलवान ने 11 हजार का नकद पुरस्कार जीता। कुश्ती के कोच पवन साढराणा, प्रदीप एवं अमन रहे। इस दौरान नंबरदार एसोसिएशन के जिला प्रधान नरेश यादव खेडा, खेमचंद सरपंच, धर्मेंद्र प्रधान, नरेश मास्टर, अनु यादव, सोनू प्रधान, पूर्व सरपंच रामनिवास, पूर्व सरपंच धर्मबीर, दंगल में हरियाणा व दिल्ली के विभिन्न अखाड़ों से पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें