फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: काउंसिलिंग के बाद लगेगी एचपीवी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक 2800 किशोरियों को लग चुकी है वैक्सीन, डोर टू डोर वैक्सीनेशन करेंगी आशा वर्कर
विज्ञापन

14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों वाले परिवारों की सूची होगी तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से किशोरियों को बचाने के लिए चलाए जा रहे एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन के लिए अब आशा वर्कर डोर-टू-डोर पहुंचेगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को यह वैक्सीन लगाई जा रही है। अब तक जिले में लगभग 2800 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक किशोरियों को समय पर सुरक्षा प्रदान करना है। अब काउंसलिंग के बाद वैक्सीन लगाई जाएगी।

अभियान को तेज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी की छुट्टियों में विशेष डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान शुरू करने का फैसला किया है। इस दौरान आशा वर्कर्स अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे करेंगी और 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों वाले परिवारों की सूची तैयार करेंगी। इसके बाद एएनएम और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अभिभावकों से संपर्क कर एचपीवी वैक्सीन की उपयोगिता और सुरक्षा के बारे में जानकारी देंगे। परिजनों की सहमति मिलने पर लाभार्थी किशोरियों को नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर या उप-केंद्र पर बुलाकर टीका लगाया जाएगा, जिससे अभियान को गति मिलेगी।
विज्ञापन


-
सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कई अभिभावकों में वैक्सीन को लेकर जागरूकता की कमी है, जिसे दूर करने के लिए काउंसिलिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। -डाॅ. लोकवीर, सीएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन


विभाग का लक्ष्य जिले की सभी पात्र किशोरियों को वैक्सीन उपलब्ध कराकर उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करना है। -डाॅ. जयप्रकाश, नोडल अधिकारी, एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें