फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कड़ी सुरक्षा में एचपीएससी परीक्षा संपन्न, गुरुग्राम में हजारों अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
- 56 केंद्रों पर दो सत्रों में हुई परीक्षा, सीसीटीवी और बायोमेट्रिक से रखी गई सख्त निगरानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की एचसीएस (एक्जीक्यूटिव ब्रांच) व अन्य संबद्ध सेवाओं की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा के लिए बनाए गए 56 केंद्रों पर दो सत्रों में परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन

पहला सत्र सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक हुआ। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन और मोबाइल जैमर की व्यवस्था की गई थी। जिला प्रशासन ने धारा 163 लागू करते हुए 13 ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात किए थे। पहली पाली में 14,880 में से 8,655 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 6,225 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 8,489 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 6,391 गैरहाजिर रहे। कुल मिलाकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें