गुरुग्राम। ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का अनुपालन कराने में अक्षम रहने पर हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीसीबी) ने नगर निगम के तीन कार्यकारी अभियंताओं (एक्सईएन) को नोटिस भेजा है। एचपीसीबी ने नोटिस भेजते हुए ग्रैप का पालन करवाकर प्रदूषण पर लगाम लगाने का निर्देश दिया है। एचपीसीबी के मुताबिक ग्रैप का अनुपालन कराना पहली प्राथमिकता है, ऐसा न होने पर संबंधित एक्सईएन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-29 में एक ही स्थान पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है, जहां आस-पास क्षेत्र में पूरा वातावरण काफी प्रदूषित हो गया है। इस संदर्भ में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गुरुग्राम के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से नगर निगम गुरुग्राम के एक्सईएन एवं नोडल आफिसर विवेक गिल, एक्सईएन गोपाल कलावत और एक्सईएन सेनिटेशन सौरभ नैन को नोटिस भेजा गया है। ब्यूरो